मनोरंजन
Trending

मुख्यमंत्री धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार,उत्तराखंड की फिल्म नीति पर हुई चर्चा…

देहरादून।बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर मुलाकात की।इस दौरान उत्तराखंड की नई फिल्म नीति,प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं और राज्य को प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने को लेकर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनुकूल फिल्म नीति फिल्म निर्माताओं को प्रदेश की ओर आकर्षित कर रही है। सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा मिलने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। राज्य की खूबसूरत वादियां, पहाड़ और सांस्कृतिक विविधता फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।

सरकार फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को उत्तराखंड में शूटिंग के लिए प्रोत्साहित करने और प्रदेश की संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button