यूपीसीएल MD की कुर्सी पर लंबे समय से कुंडली जमाए अनिल यादव पर सीएम धामी का एक्शन,बुड़ियाल को चार्ज

देहरादून।उत्तराखंड में ऊर्जा सेक्टर को लेकर धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है।सरकार ने एक साथ तीनों प्रमुख ऊर्जा निगमों में व्यापक फेरबदल करते हुए कई शीर्ष अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।इस फैसले को लेकर सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
UPCL में एमडी रहे अनिल यादव के ऊपर कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं,पूर्व में स्वाभिमान मोर्चे के बॉबी पंवार के द्वारा भी MD यादव के बेटे के खाते में करोड़ो रुपये रिश्वत के पैसे ट्रांसफर किए जाने के आरोप लगाये गए थे,तब एमडी को प्रेस कर बताना पड़ा था कि उनके बेटे के खाते में उनके द्वारा की गई इंटर्नशिप का मानदेय था,साथ ही भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उन्होंने का था कि उनके ऊपर लगे आरोप सब पुराने है,उनका UPCL से कोई लेनादेना नहीं हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है।वहीं,यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल को भी पदमुक्त कर दिया गया है।इसके साथ ही यूपीसीएल (परियोजना) के निदेशक अजय अग्रवाल को भी हटाया गया है।
सरकार ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए तत्काल वैकल्पिक जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं।गजेन्द्र सिंह बुडियाल को यूपीसीएल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है,जबकि अजय कुमार सिंह को यूजेवीएनएल की जिम्मेदारी दी गई है।
एक साथ कई बड़े चेहरों में किए गए इस बदलाव को ऊर्जा सेक्टर में बड़े सुधार की दिशा में कदम माना जा रहा है।हालांकि,इसे लेकर राजनीतिक हलकों में सवाल भी उठ रहे हैं कि यह फैसला किसी बड़े बदलाव की रणनीति का हिस्सा है या फिर मौजूदा व्यवस्था पर सरकार की नाराजगी का संकेत हैं।फिलहाल,इस व्यापक फेरबदल के बाद ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।




