क्राइम
Trending

चाऊमीन को लेकर चार राउंड फ़ायर,हिरासत में संदिग्ध

ऊधमसिंहनगर: रुद्रपुर में मामूली विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आने से इलाके में दहशत फैल गई। मामला रम्पुरा क्षेत्र का है, जहां चाऊमीन के पैसे मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चार राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि रम्पुरा स्थित कटोरी मंदिर के पास एक चाऊमीन की दुकान पर कुछ युवक खाने पहुंचे थे। जब दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे तो युवक भड़क गए और गाली-गलौज व अभद्रता करने लगे।आरोप है कि विवाद के बाद युवक थोड़ी दूरी पर गए और वहां चार राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

घटना की सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है,ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।वहीं कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button