
देहरादून:वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग स्टाफ पिछले कई महीनों से लगातार आंदोलन कर रहा है।मंगलवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।इसी दौरान अचानक चार महिला प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से कीटनाशक पी लिया,जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और चारों महिलाओं को तत्काल कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने फोन पर बातचीत में बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने वाली चारों महिलाओं की पहचान की औपचारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।उन्होंने बताया कि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह स्वयं भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है, जबकि अस्पताल में चारों महिलाओं का उपचार जारी है।




