
श्यामपुर(ऋषिकेश)
श्यामपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। अज्ञात युवकों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार,श्यामपुर के पास कुछ युवक सड़क किनारे शराब पी रहे थे।दो स्थानीय युवकों दिनेश व्यास और जसपाल रावत द्वारा उन्हें ऐसा करने से मना किया।बताया जा रहा है कि इसके बाद युवक वहां से चले गए,लेकिन कुछ देर बाद वह युवक वापस लौटे और दोनों पर फायरिंग कर दी।दोनों घायलों को तत्काल एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया,जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर चौकी,एम्स चौकी और थाना ऋषिकेश पुलिस मौके के लिए रवाना हुई।प्रारंभिक सूचना में एक संदिग्ध को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ लिए जाने तथा अन्य आरोपियों के फरार होने की बात सामने आई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।




