राष्ट्रीय
Trending

नहीं रहें टाटा समूह के उद्योगपति रतन टाटा,मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस..

नई दिल्ली: देश के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में निधन हो गया हैं।इस वक्त रतन टाटा की उम्र 86 साल थी।तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था।जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।रतन टाटा के निधन पर राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री सहित देश और विदेशों के राजनेताओं सहित उद्योगपतियों ने शोक व्यक्त किया हैं।

बता दें कि बीते सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।जिसके बाद उन्होंने ही अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी।हालांकि,बीतें बुधवार को उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।ब्रीज कैंडी अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए थी,लेकिन डाक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।टाटा ग्रुप को बुलंदियो पर पहुँचाने में रतन टाटा का बहुत बड़ा योगदान हैं।वह अपनी सादगी के लिए मशहूर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button