Uncategorizedउत्तराखण्ड
Trending

उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिलेगा नया कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश, जस्टिस तिवारी की नियुक्ति

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट में 9 अक्टूबर से न्यायिक और प्रशासनिक स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत की गई है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से 6 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार जस्टिस तिवारी 9 अक्टूबर 2026 से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता 8 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद जस्टिस तिवारी हाईकोर्ट के न्यायिक और प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसी बीच हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश जस्टिस सुभाष उपाध्याय को स्थायी न्यायाधीश बनाए जाने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ गई है। कॉलेजियम से मंजूरी मिलने के बाद उनकी नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जस्टिस उपाध्याय का जन्म 12 दिसंबर 1972 को हुआ था। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई की। वर्ष 1998 में वकालत शुरू करने के बाद उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में प्रैक्टिस की। उत्तराखंड गठन के बाद नैनीताल हाईकोर्ट में सिविल, संवैधानिक और सेवा मामलों में पैरवी की। वे राज्य के मुख्य स्थायी वकील सहित कई अहम जिम्मेदारियां भी निभा चुके हैं। 30 मई 2025 को उन्होंने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button