घटनाक्रम
Trending

भिकियासैंण–रामनगर मार्ग पर यात्री बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत..

अल्मोड़ा।मंगलवार (30 दिसंबर)

अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैंण–रामनगर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। द्वाराहाट–भिकियासैंण–बासोट होते हुए रामनगर जा रही एक यात्री बस शीलापानी (विनायक क्षेत्र) के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा सुबह करीब 8 बजे भिकियासैंण से लगभग 4 किलोमीटर आगे सैलापानी बैंड के समीप हुआ।

इस दर्दनाक दुर्घटना में 7 यात्रियों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी भिकियासैंण याक्षी अरोड़ा, थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार और उप निरीक्षक संजय जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस और राहत दल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं तथा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

दुर्घटनाग्रस्त बस कुमाऊँ मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) लिमिटेड की है, जिसका पंजीकरण संख्या UK-07-PA-4025 है। बस द्वाराहाट से नोबाड़ा होते हुए रामनगर के लिए रवाना हुई थी। सोमवार को यह बस पूर्वाह्न 11 बजे द्वाराहाट से चली थी और आज सुबह करीब 6:30 बजे नोबाड़ा से आगे के लिए रवाना हुई, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। बस रामनगर निवासी मोहम्मद अल्ताफ की बताई जा रही है।फिलहाल मृतकों की आधिकारिक पुष्टि और पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन द्वारा घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button