शिक्षा
Trending

राज्य स्तरीय बाल चौपाल में 30 विद्यालयों के 600 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग..

देहरादून, 26 नवंबर।कालसी विकासखंड में गुरुवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में राज्य स्तरीय बाल चौपाल का आयोजन किया गया।शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विकासखंड के 30 विद्यालयों के 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।वहीं करीब 100 शिक्षक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में एससीईआरटी उत्तराखंड के अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी,उप निदेशक विनोद मटुड़ा,अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के राज्य प्रमुख शोभन सिंह नेगी,खंड शिक्षा अधिकारी चकराता बुशरा तथा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी के प्रधानाचार्य सचिन असवाल सहित अन्य अतिथियों ने शिरकत की।सभी ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

बाल चौपाल को लेकर शिक्षकों द्वारा एक सप्ताह से अधिक समय तक विद्यालय स्तर पर तैयारियां की गई थीं।कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं थीम आधारित गतिविधियां आयोजित की गईं। अलग-अलग स्टॉल के माध्यम से शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) का प्रदर्शन भी किया गया।’दिमागी कसरत’, ‘आओ खेलें खेल नए’, ‘आओ दौड़ें-भागें’ और ‘मैं हूं कलाकार’ जैसी गतिविधियों में बच्चों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

समारोह के दौरान केजीबीवी कालसी एवं कोरुआ,अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी,एमआरबी स्कूल विकासनगर और राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कालसी के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्टॉल गतिविधियों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरने के साथ बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया।

आयोजन में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने शिक्षकों के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों के संचालन और टीएलएम निर्माण में सहयोग दिया। इसके अलावा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स,रूम टू रीड, आलभ्य फाउंडेशन,अमेरिका इंडिया फाउंडेशन और आसरा ट्रस्ट सहित विभिन्न संस्थाओं ने अपने स्टॉल लगाकर बच्चों क

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button