खबर रोजाना
Trending

चमोली पुलिस को मिला नया कप्तान,IPS अमित श्रीवास्तव ने संभाली जनपद की कमान…

चमोली(गोपेश्वर) चमोली जनपद के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव पुलिस कार्यालय गोपेश्वर पहुंचे,जहां उन्होंने गार्द सलामी ग्रहण करने के बाद विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाला।कार्यभार संभालते ही नए एसपी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस महकमे को इलेक्शन मोड में रहने के निर्देश दे दिए हैं।

2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित श्रीवास्तव इससे पहले बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक, एसपी जीआरपी और उत्तराखंड के राज्यपाल के परिसहाय यानी ADC जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम भावना,आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ काम करने पर जोर दिया।नए एसपी ने कानून-व्यवस्था,सुरक्षा इंतजाम और निर्वाचन संबंधी तैयारियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।इसके अलावा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली,अभिलेखों और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button