18 साल की मनीषा की बेरहमी से हत्या, चेहरा कुचलकर पहचान मिटाने की कोशिश

विकासनगर । कोतवाली क्षेत्र के ढालीपुर गांव में 12वीं कक्षा की पढ़ रही 18 वर्षीय छात्रा मनीषा तोमर की बुधवार रात निर्मम हत्या कर दी गई। छात्रा का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में खून से लथपथ और बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने छात्रा के चचेरे भाई सुरेंद्र को मुख्य आरोपी मानते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मनीषा तोमर, निवासी ढालीपुर, बुधवार शाम को दांत की समस्या के लिए दवाई लेने अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बाइक पर विकासनगर गई थीं। रात 9 बजे तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात खोज के दौरान गांव से एक किमी दूर झाड़ियों के पास उनका शव पाया गया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, धारदार हथियार से गले पर कई गहरे वार किए गए थे। चेहरे को पत्थरों से इतनी बेरहमी से कुचला गया कि शिनाख्त करना मुश्किल हो गया। शव के आसपास खून के छींटे और संघर्ष के निशान मिले हैं, जिससे लगता है कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई।
परिजनों में कोहराम
बेटी का ऐसा हाल देखकर परिजन सदमे में हैं। मां-बाप और अन्य रिश्तेदार रोते-बिलखते नजर आए। एक परिजन ने बताया, “वह शाम को खुशी-खुशी गई थी, लेकिन कभी वापस नहीं लौटी। सुरेंद्र ने उसे लेकर गया था, अब वह गायब है।” पूरा परिवार टूट चुका है।
पुलिस का दावा
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यह एक संवेदनशील मामला है। चचेरे भाई सुरेंद्र पर मुख्य संदेह है। उसकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी। मामले में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।समाज में आक्रोश
यह घटना एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इलाके में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर लोग आक्रोशित हैं। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए और सख्त कार्रवाई हो।
समाज में आक्रोश
यह घटना एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इलाके में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर लोग आक्रोशित हैं। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए और सख्त कार्रवाई हो।




