उत्तराखण्ड

देहरादून में 15 दिन में 5 हत्याएं: बिगड़ती कानून व्यवस्था पर CM धामी का बड़ा एक्शन, SSP बदले

देहरादून। राजधानी देहरादून में 15 दिनों के भीतर 5 हत्याओं की घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर उठे सवालों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का तबादला कर दिया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अजय सिंह को SSP पद से हटाकर STF भेजा गया है। उनकी जगह अब प्रमेन्द्र डोभाल को देहरादून का नया SSP बनाया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर लगातार समीक्षा बैठकें की थीं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अपराध के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति को दोहराते हुए उन्होंने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए थे।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत नवनीत भूल्लर को हरिद्वार का नया SSP नियुक्त किया गया है। वहीं, अजय गणपति को उधम सिंह नगर का SSP बनाया गया है। इसके अलावा मणिकांत को अभिसूचना इंटेलिजेंस विभाग में भेजा गया है। राज्य सरकार के इस कदम को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा संदेश माना जा रहा है। अब देखना होगा कि नए अधिकारियों की तैनाती के बाद राजधानी और अन्य जिलों में अपराध पर कितनी प्रभावी लगाम लग पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button