घटनाक्रम

रिखणीखाल में बस पलटी 15 यात्री सवार पुलिस ने सभी को सुरक्षित निकाला

पौड़ी गढ़वाल: रिखणीखाल क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब तोल्यू डाडां के पास एक बस अचानक सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर त्वरित राहत और बचाव अभियान चलाया और बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 को डायल 112 के माध्यम से थाना रिखणीखाल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तोल्यू डाडां के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि GMOU की बस संख्या UK12 PB-0179 सड़क पर पलटी हुई थी। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button