घटनाक्रम
Trending

जिस दिन था दिवंगत बेटे का जन्मदिन उसी दिन माँ ने भी कहा अलविदा..

नई दिल्ली। उत्तराखंड के प्रसिद्ध राणा परिवार पर दुखों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।विश्वविख्यात निशानेबाज और द्रोणाचार्य सम्मानित कोच दिवंगत जसपाल राणा की माता श्यामा देवी राणा का रविवार को नई दिल्ली में निधन हो गया।वह 78 वर्ष की थीं और लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं।

श्यामा देवी राणा पिछले कई दिनों से नई दिल्ली स्थित आरआर अस्पताल में भर्ती थीं,जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। संयोगवश,जिस दिन उनका निधन हुआ,उसी दिन उनके बेटे जसपाल राणा का जन्मदिन भी था,जिससे यह दिन परिवार के लिए और अधिक भावुक और पीड़ादायक बन गया।

परिवार पर यह दुखों का दूसरा बड़ा आघात है।बताया जा रहा है कि जसपाल राणा के निधन के महज 16 दिन बाद उनकी मां श्यामा देवी भी इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

श्यामा देवी राणा के निधन की खबर से खेल जगत,उत्तराखंड और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विभिन्न सामाजिक,राजनीतिक और खेल जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button