धामी मंत्रिमंडल का विस्तार: 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ,नवरात्रि पर सियासी संतुलन साधने की कोशिश…

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार आखिरकार नवरात्रि के दूसरे दिन संपन्न हो गया। राजधानी देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पांच नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले राजपुर से विधायक खजान दास ने मंत्री पद की शपथ ली।उनके अलावा रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी,हरिद्वार से मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।
लंबे समय से खाली चल रहे पांच पदों पर की गई इन नियुक्तियों में सरकार ने विधायकों के पिछले चार वर्षों के कार्यों और प्रदर्शन को अहम आधार बनाया है।इसके साथ ही आगामी राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की भी कोशिश की गई है।
माना जा रहा है कि इस विस्तार के जरिए सरकार ने संगठन और सत्ता के बीच बेहतर तालमेल बनाने के साथ-साथ आगामी चुनावी रणनीति को भी मजबूत करने का संदेश दिया है।




