
देहरादून।उत्तराखंड सरकार ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गुटखा, पान मसाला और तंबाकू युक्त उत्पादों को लेकर बड़ा फैसला लिया है।सरकार ने राज्य में इन उत्पादों पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।आदेश के तहत प्रतिबंधित उत्पादों के निर्माण, भंडारण,वितरण और बिक्री पर रोक रहेगी।
आयुक्त खाद्य संरक्षा और एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडे द्वारा जारी आदेश में तंबाकू उत्पादों को बंद करना जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया हैं।
सरकार के इस फैसले का उद्देश्य तंबाकू और इससे जुड़े हानिकारक उत्पादों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों को कम करना है।प्रतिबंध लागू होने के बाद संबंधित उत्पादों के कारोबार पर भी रोक रहेगी।इस निर्णय के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों की भूमिका अहम होगी।प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकेगी।
सरकार के इस कदम को प्रदेश में जनस्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।हालांकि,प्रतिबंध के दायरे में आने वाले उत्पादों,आदेश के प्रभावी होने की तारीख और उल्लंघन पर प्रस्तावित कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक आदेश के विस्तृत प्रावधानों की पुष्टि आवश्यक है।




