राजनीति
Trending

मंत्रियों को मिले विभाग,सतपाल महाराज से पंचायतीराज,धन सिंह से स्वास्थ्य और गणेश जोशी से ग्राम्य विकास हटाया..

देहरादून: धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद लंबे समय से प्रतीक्षित विभागों का बंटवारा आखिरकार कर दिया गया है। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों का पुनर्वितरण करते हुए कई अहम और संवेदनशील मंत्रालय अपने ही पास ही रखे हैं।साथ ही सतपाल महाराज से पंचायतीराज गणेश जोशी से ग्राम्य विकास और धन सिंह रावत से स्वास्थ्य हटाकर स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सुबोध उनियाल को दी गई है।जारी सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री अब सामान्य प्रशासन,गृह,कार्मिक सतर्कता,नियुक्ति एवं प्रशिक्षण और सूचना एवं जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी स्वयं संभालेंगे।ये सभी विभाग शासन-प्रशासन की धुरी माने जाते हैं,जिनके जरिए कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक निर्णयों पर सीधा नियंत्रण रहता है।गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का कार्यभार था।

विभागों के इस नए बंटवारे में कई जिम्मेदारियां सहयोगी मंत्रियों को भी सौंपी गई हैं,ताकि प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।माना जा रहा है कि इससे विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी और विभागीय कार्यों में स्पष्टता बढ़ेगी।

हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार में विधायक खजान दास मदन कौशिक,भरत सिंह चौधरी,प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मंत्री बनाया गया है।मंत्रिमंडल में पांच पद लंबे समय से खाली चल रहे थे जिसमे से तीन पहले से रिक्त थे,एक पद पूर्व मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद खाली हुआ था,जबकि एक पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के चलते रिक्त हुआ।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार विभागों का यह बंटवारा संतुलन साधने की कोशिश है,जिसमें क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों के साथ प्रशासनिक दक्षता को भी ध्यान में रखा गया है।मुख्यमंत्री द्वारा अहम विभाग अपने पास रखना एक रणनीतिक निर्णय माना जा रहा है, जिससे शासन की मुख्य कमान उनके हाथ में बनी रहे।

कुल मिलाकर,यह नया विभागीय ढांचा सरकार की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी,जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button