क्राइम
Trending

धनतेरस की पहली रात ही पुलिस चौकी के पास दुकान से लाखों की चोरी..

देहरादून। राजधानी देहरादून में चोरों के हौसले बुलंद हैं।धनतेरस से पहले ही चोरों ने ऋषिकेश हरिद्वार रोड पर आईडीपीएल के पास एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए करीब 40 से 50 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि जिस दुकान में चोरी हुई,वह पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है।इस बड़ी वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक,पीड़ित दुकानदार धनतेरस के चलते दुकान में बड़ी संख्या में नए मोबाइल फोन,लैपटॉप,आईपैड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान का स्टॉक लेकर आए थे।त्योहार के मद्देनजर दुकान को लाइटों और फ्लेक्स बोर्ड से सजाया गया था।दुकानदार के मुताबिक,वह रात करीब एक बजे दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह जब दुकान पहुंचे तो वहां से मोबाइल फोन, ईयरबड्स, लैपटॉप,आईपैड और ग्राहकों के सेकेंड हैंड फोन समेत पूरा कीमती सामान गायब मिला।

पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि चोरी की वारदात रात करीब 1 बजकर 57 मिनट पर हुई।उन्होंने सवाल उठाया कि जब दुकान पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर है और मुख्य सड़क पर स्थित है,तो आखिर उस समय पुलिस की गश्त कहां थी? व्यापारी ने बताया कि इससे पहले उनकी दूसरी ब्रांच में भी चोरी हो चुकी है, लेकिन उस मामले में भी उन्हें पुलिस से अपेक्षित मदद नहीं मिली।

पीड़ित व्यापारी ने पुलिस प्रशासन से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।दुकान में हुई इस बड़ी चोरी ने आम नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।पीड़ित व्यापारी ने पुलिस प्रशासन से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button