
देहरादून(शनिवार 28 मार्च)
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां हवालात में बंद एक युवक ने आत्महत्या कर ली।इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है,एसएसपी ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक,मृतक युवक पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) युवा कल्याण विभाग में तैनात था।पुलिस को पहले झगड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने उसे हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था,जिसके चलते उसे ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में थाने की हवालात में बंद किया गया।
हवालात में बंद किए जाने के कुछ समय बाद ही युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल मौके पर पहुंचे।पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जाएगा और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।




