घटनाक्रम
Trending

ऋषिकेश में बड़ा हादसा,उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे..

ऋषिकेश: योग नगरी रेलवे स्टेशन के समीप खांड गांव क्षेत्र में मंगलवार रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गनीमत यह रही कि जिस समय हादसा हुआ,उस दौरान ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था,अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।प्रारंभिक जानकारी में रेलवे मेंटेनेंस के दौरान ट्रेन के ब्रेक फेल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बताते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद काफी देर तक रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।बताया जा रहा है कि करीब ढाई घंटे तक केवल स्थानीय पुलिस और जीआरपी जवान ही स्थिति संभालते रहे।हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग ट्रैक के आसपास जमा हो गए,जिन्हें जीआरपी द्वारा हटाया गया।

घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेन की मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।फिलहाल रेलवे विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।वहीं क्षेत्रीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button