घटनाक्रम
Trending

ऋषिकेश चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने से मौत..

ऋषिकेश:चारधाम यात्रा के दौरान ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में मध्य प्रदेश से आए दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। दोनों श्रद्धालु अलग-अलग जिलों के निवासी थे और यात्रा पर अपने परिजनों के साथ उत्तराखंड पहुंचे थे। घटना के बाद ट्रांजिट कैंप और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12:20 बजे मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के करवल गांव निवासी 75 वर्षीय रामखिलावन केवट पुत्र ननकू केवट की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

वहीं दूसरी घटना भी बुधवार को ही ट्रांजिट कैंप परिसर में सामने आई।मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सोन्हर गांव निवासी 51 वर्षीय मीना बैश पत्नी अमर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई।परिजन उन्हें तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

चारधाम यात्रा के दौरान लगातार सामने आ रहे स्वास्थ्य संबंधी मामलों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। यात्रा मार्गों और ट्रांजिट कैंपों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिनमें बुजुर्ग यात्रियों की संख्या भी काफी अधिक है। स्वास्थ्य विभाग लगातार यात्रियों से अपील कर रहा है कि यात्रा पर आने से पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराएं और किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह लेकर ही यात्रा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button