
देहरादून/नई दिल्ली, 01 जून 2026।
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की है।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अजेय कुमार को उत्तराखंड भाजपा संगठन महामंत्री से भारतीय जनता पार्टी,राजस्थान प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है।
पार्टी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को और सशक्त बनाने के लिए अजेय कुमार को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
अजेय कुमार लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और उन्हें कुशल रणनीतिकार एवं अनुभवी संगठनकर्ता के रूप में जाना जाता है। उनकी नियुक्ति को राजस्थान भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अजेय कुमार को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।भाजपा नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और प्रदेश में पार्टी का जनाधार तथा संगठनात्मक विस्तार और अधिक सशक्त होगा।




