क्राइम
Trending

चढ़ावा चोरी के आरोप में BKTC का रिटायर्ड कर्मचारी गिरफ्तार..

चमोली।श्री बद्रीनाथ धाम के कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण में विशेष जांच दल (SIT) ने शुक्रवार को दूसरी बड़ी गिरफ्तारी करते हुए जोशीमठ निवासी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बद्रीनाथ थाने लाया गया,जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार,राजेंद्र चौहान बद्रीनाथ मंदिर में थाली भेंट एवं गणना कक्ष में कार्यरत था और 30 जून को ही बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) की सेवा से सेवानिवृत्त हुआ था।

SIT अब आरोपी से चढ़ावे की गणना,धन के रखरखाव और कथित हेराफेरी से जुड़े सभी पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। इससे पहले इसी मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

चढ़ावा चोरी प्रकरण में लगातार हो रही गिरफ्तारियों से मामले ने नया मोड़ ले लिया है।जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क और संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की गहन पड़ताल कर रही है।सूत्रों के अनुसार,आने वाले दिनों में इस मामले में और भी अहम खुलासे तथा कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button