जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश,कंपनी के चॉपरो की पहले भी तीन बार हो चुकी है क्रैश लैंडिंग

जोशीमठ: उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है।जोशीमठ के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक,हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से देहरादून के लिए जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक ट्रांस भारत एवियेशन कंपनी के हैलीकाप्टरों की पिछले सालों केदारनाथ मंदिर के पास और सेरसी हैलीपैड के पास सड़क पर क्रैश लैंडिंग हो चुकी है,बीते कुछ दिनों पूर्व भी इसी कंपनी के चॉपर की टिहरी (चंबा) के पास एमरजैंसी लैंडिंग की गई थी।
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का था।इसमें पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे।हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की पहचान सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक,हेलीकॉप्टर में सवार पांच यात्रियों की पहचान प्रथापा,अरुण,शंकर गौड़ा,सुधीर के,और एचएस नटराज के रूप में हुई है।वहीं हेलीकॉप्टर के पायलट का नाम हिमांशु बताया जा रहा है।
घटना की सूचना के बाद मेडिकल और प्रशासन की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।दो हैलीकाप्टरों के ज़रिए भी खाई में निकलने का प्रयास किया जा रहा है।




