उत्तराखण्ड
Trending

उत्तराखंड में IAS और IPS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले,कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले…

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए IAS,IPS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं।जारी आदेश में कई जिलों के पुलिस कप्तानों के भी तबादलें किए गए है,साथ ही कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में भी बदलाव किया गया हैं।

IAS अधिकारियों की सूची में दिलीप जावलकर को सचिव वित्त विभाग की जिम्मेदारी से हटाया गया है,जबकि डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग बनाया गया है। बृजेश कुमार संत को सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग,डॉ.आर. राजेश कुमार को सचिव औद्योगिक विकास (खनन) एवं महानिदेशक खनन,युगल किशोर पंत को सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग और रंजना राजगुरु को सचिव नियोजन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं रीना जोशी को अपर सचिव श्रम विभाग,विनीत कुमार को अपर सचिव जलागम एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग,मनुज गोयल को अपर सचिव वित्त विभाग,मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गृह विभाग और अभिनव शाह को अपर सचिव सहकारिता विभाग एवं निबंधक सहकारिता बनाया गया है।

इसके अलावा बीएस चलाल को दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी निदेशक,इलागिरी को अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा महिमा रांकुली को अपर सचिव वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं पुलिस विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया गया है।मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक,पंकज भट्ट को IRB प्रथम बैलपड़ाव,मणिकांत मिश्रा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर,अमित श्रीवास्तव प्रथम को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना,श्वेता चौबे को IRB द्वितीय का सेनानायक और अमित श्रीवास्तव द्वितीय को पुलिस अधीक्षक चमोली बनाया गया है।

देवेंद्र पींचा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, अर्पण यदुवंशी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल,विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस मुख्यालय,अजय गणपति कुमार को SDRF का सेनानायक और सरिता डोबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी,जगदीश चंद्र को बागेश्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा सर्वेश पंवार जितेंद्र मेहरा,हरीश वर्मा,सुरजीत सिंह पंवार,शाहजहां जावेद खान सहित अन्य अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है।शासन के इस फैसले के बाद प्रदेश की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों की कार्यशैली पर नजर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button