
देहरादून: शासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं।ज़िला पंचायत अध्यक्षों के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों को भी आगामी पंचायती चुनावों तक प्रशासक नियुक्त किया गया हैं।सचिव चंद्रेश कुमार यादव ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।ब्लॉक प्रमुख संघठन और ग्राम प्रधान संघठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया हैं।
बता दें कि बीते दिनों सरकार के द्वारा हरिद्वार जनपद को छोड़कर बाकी जनपदों के ज़िला पंचायत अध्यक्षों को सरकार ने आगामी पंचायत चुनावो तक प्रशासक तैनात कर दिया था।जिसके बाद से ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख भी अपने आप को ब्लॉको और गाँवो में प्रशासक बनाए जाने की माँग कर रहे थे।प्रधान संघठन और ब्लॉक प्रमुख संघठन के पदाधिकारी कई बार इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात भी कर चुके थे।मुख्यमंत्री धामी ने आज प्रधानों और प्रमुखों की मांगों पर विचार करते हुए उन्हें भी प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं।