पर्यटन / तीर्थाटन
Trending

कपाट बंद होने से पहले हेमकुंड साहिब में बढ़ी रौनक, 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब की इस वर्ष की यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में अंतिम दर्शन और मत्था टेकने के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है।

10 अक्टूबर को हेमकुंड साहिब में वर्ष की अंतिम अरदास होगी। इसके बाद धार्मिक परंपराओं के अनुसार गुरुद्वारा साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रबंधक सेवा सिंह के अनुसार, कपाट बंद करने को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस वर्ष हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले कई वर्षों के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। अब तक 3 लाख 58 हजार से अधिक श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचकर पवित्र सरोवर के दर्शन और मत्था टेक चुके हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

यात्रा के अंतिम दिनों में भी देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं। कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालु पवित्र धाम में मत्था टेककर अरदास कर रहे हैं। 10 अक्टूबर को कपाट बंद होने के बाद हेमकुंड साहिब की यात्रा अगले वर्ष तक के लिए स्थगित हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button