Uncategorized
Trending

IAS हिमांशु खुराना कैबिनेट सचिवालय में बने उप सचिव…

नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड कैडर के 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हिमांशु खुराना को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्हें केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत नई दिल्ली स्थित कैबिनेट सचिवालय में उप सचिव (Deputy Secretary) नियुक्त किया गया है।

9 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति संबंधी आदेश के अनुसार, उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष के लिए की गई है।यह अवधि अगले आदेश तक या निर्धारित चार वर्ष पूरे होने तक,जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

हिमांशु खुराना इससे पहले उत्तराखंड शासन के वन विभाग में अपर सचिव (Additional Secretary) के पद पर कार्यरत थे। राज्य शासन की सचिवालय प्रशासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उनका नाम इस पद पर दर्ज है।

केंद्र सरकार में नई नियुक्ति के बाद उत्तराखंड सरकार को उन्हें वर्तमान पद से कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, ताकि वह निर्धारित समय के भीतर कैबिनेट सचिवालय में कार्यभार ग्रहण कर सकें।

हिमांशु खुराना की नियुक्ति को उत्तराखंड में प्रशासनिक सेवाएं देने के बाद केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी संभालने के रूप में देखा जा रहा है। कैबिनेट सचिवालय में उप सचिव के रूप में वह केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यों और विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के बीच समन्वय से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button