घटनाक्रम
Trending

ऋषिकेश के होटल में बड़ा लिफ्ट हादसा,फरीदाबाद से आए 06 पर्यटक घायल

ऋषिकेश

योगनगरी ऋषिकेश में देर रात एक बड़ा लिफ्ट हादसा सामने आया है।जानकारी के अनुसार शहर के एक होटल में पांचवीं मंजिल से नीचे उतर रही लिफ्ट अचानक केबल टूटने के कारण सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी।हादसे में फरीदाबाद से घूमने आए 06 पर्यटक घायल हो गए, जिनमें कुछ सरकारी कर्मचारी और पत्रकार भी शामिल बताए जा रहे हैं।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर होटल संचालक के ख़िलाफ़ नियमानुसार कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।

बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक होटल की पांचवीं मंजिल पर स्थित रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद लिफ्ट से नीचे आ रहे थे।इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ लिफ्ट नीचे गिर गई, जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद होटल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।डॉक्टरों के अनुसार दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।घायलों ने होटल प्रबंधन पर लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हादसे के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्थाओं और तकनीकी जांच को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button