उत्तराखण्ड
Trending

हरिद्वार में इतने बड़े ओले, फूट गए गाड़ियों की सनरूफ और शीशे

हरिद्वार: जिले के बहादराबाद और शिवालिक नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि ने लोगों को हैरान कर दिया। करीब 10 से 11 बजे के बीच हुई बारिश के दौरान बड़े आकार के ओले गिरे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ ओलों का वजन करीब आधा किलो या उससे भी ज्यादा था।

अचानक हुई भारी ओलावृष्टि से घरों के बाहर खड़े सैकड़ों वाहनों को नुकसान पहुंचा। कई कारों के शीशे और सनरूफ टूट गए। ओलों के आकार और तेज रफ्तार से गिरने के कारण लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग अपने वाहनों को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की तलाश करते नजर आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इस तरह की भारी ओलावृष्टि पहले कभी नहीं देखी। लोगों के मुताबिक, आसमान से इतने बड़े आकार के ओले गिरना उनके लिए किसी आफत से कम नहीं था।

भारी ओलावृष्टि के बाद क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, ओलों के वास्तविक वजन और नुकसान का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button