
कोटद्वार। कोटद्वार में सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद दीपक’ को गिरफ्तार किया है। मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण से जुड़े मस्जिद हटाए जाने के घटनाक्रम को लेकर की गई सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, दीपक कुमार ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। पोस्ट पर कोटद्वार के गंगादत्त जोशी मार्ग स्थित एक कपड़ा व्यापारी संजीव टांक ने टिप्पणी की। व्यापारी के मुताबिक, टिप्पणी में उन्होंने उज्जैन के घटनाक्रम के संदर्भ में सेना पर पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ भी लिखने की बात कही थी।
पौड़ी जिले के एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कोतवाली कोटद्वार में एक व्यापारी संजय तोम के द्वारा एक तहरीर दी गई कि उसके साथ एक व्यक्ति के द्वारा अभद्रता,जान से मारने की धमकी दी गई,CCTV फुटेज और जाँच में शिकायत सही पाए जाने पर सुसंगत धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया हैं।
आरोप है कि इस टिप्पणी से नाराज होकर दीपक कुमार व्यापारी की दुकान पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। व्यापारी ने दीपक पर अभद्रता, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए। इसके बाद व्यापारी ने कोटद्वार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत और जांच के आधार पर पुलिस ने दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई और साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ाने से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
इससे पहले दीपक कुमार इस वर्ष एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में सामने आने के बाद चर्चा में आए थे। उस घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, दोनों पक्षों के बयानों और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही





