उत्तराखंड के इस ज़िले से 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त,अगर यहाँ से किया बीएड तो सावधान..

रुद्रप्रयाग:
रुद्रप्रयाग जिले में शिक्षा विभाग द्वारा बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) अजय कुमार चौधरी ने आदेश जारी कर जनपद के 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।इन सभी शिक्षकों ने जम्मू से बीएड किया था।

शिक्षा विभाग रुद्रप्रयाग कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार,जिन अध्यापकों की सेवा समाप्त कर दी गई है,यदि उक्त अध्यापकों की तैनाती जनगणना कार्य में हुई हैं तो उन अध्यापकों को जनगणना कार्य से कार्य मुक्त करते जनगणना कार्य हेतु रिजर्व से नए कार्मिकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।
सेवा समाप्ति का कारण बताया जा रहा है कि इन शिक्षकों ने जम्मू कश्मीर से B.Ed किया था।वहां पर स्नातक में 50% नंबर होना अनिवार्य नहीं है,लेकिन उत्तराखंड में B.Ed के लिए 50% नंबर होना अनिवार्य है।इसी वजह से सेवाये समाप्त की गई




