राजनीति
Trending

ED दफ्तर से बाहर निकलकर बोले हरीश रावत,थैंक्स बीजेपी..

देहरादून: ईडी दफ्तर देहरादून IT पार्क में पेशी के बाद बाहर निकले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा।उन्होंने ईडी की कार्रवाई को बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी नहीं,बल्कि देश और समाज की चिंता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि अच्छी बात यह है कि अध्यक्ष जी को अगले डेढ़-दो महीने तक उनकी सेवाएं नहीं मिलेंगी और वह दिल्ली में रहेंगे।उन्होंने कहा,“थैंक्स ईडी,थैंक्स बीजेपी कि उन्होंने मुझको यहां बुला लिया।आज मेरी बहुत प्यारी बातें हुईं और उनके मालिकान की जो उत्सुकता है,वह मैंने उनको बता दी।

ईडी दफ्तर से बाहर निकलने के बाद हरीश रावत ने कहा कि आज का अनुभव कुछ मीठा,कुछ रोमांचकारी और कुछ निराशा भरा रहा। उन्होंने कहा कि अगर आज की सरकारें बदले की भावना से ही काम करेंगी तो देश कैसे चलेगा।

रावत ने कहा,“हमको अपनी चिंता नहीं है,हमें देश और समाज की चिंता है।ये सब काम बदले की भावना से किया जा रहा है।सीधी सी बात है कि ईडी ऑफिस थोड़ी बुला रहा है मुझको,ये तो सत्ता बुला रही है,उनका अहंकार बुला रहा है और चुनाव की उनकी चिंताएं बुला रही हैं।”

उन्होंने कहा कि इन चिंताओं का समाधान किया जाएगा। रावत ने अपनी खराब सेहत का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदा शारीरिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह यहां आने की स्थिति में हों।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button