नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला समाज के लिए बेहद चिंताजनक है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है।
31 जनवरी 2026 को बच्ची की मां ने कोतवाली ज्वालापुर थाने में शिकायत दर्ज की। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी 2026 को आरोपी ने उनकी करीब 9 साल की बेटी को अपने घर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने POCSO एक्ट में मुखदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , हरिद्वार ने ज्वालापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक को आरोपी को जल्दी से पकड़ने के सख्त निर्देश दिए।
इन निर्देशों का पालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने उप निरीक्षक ललिता चुफाल के नेतृत्व में एक खास पुलिस टीम बनाई। टीम ने तेज कार्रवाई की और 1 फरवरी 2026 को आरोपी नसीम फारूखी पुत्र स्व. अनवर फारूखी, जो मोहल्ला अबाबनगर, थाना कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार का रहने वाला है, हिरासत में ले लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार पूरी कार्रवाई कर रही है।




