
देहरादून।
बीतें कई दिनों से प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओ का विषय बनी उत्तराखंड में IPS ऑफिसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हो गई हैं।सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।हालांकि गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप पर सीएम धामी ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए उनकी सीट बरकरार रखी हैं।
वहीं IPS आयुष अग्रवाल को एसएसपी कुंभ मेला-2027 हरिद्वार के पद से हटाकर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का सेनानायक बनाया गया है,जबकि हरीश वर्मा को सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी से स्थानांतरित कर उप सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर की जिम्मेदारी दी गई है।अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून नियुक्त किया गया है।वहीं,जितेंद्र चौधरी को एसपी अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर से एसपी अपराध एवं यातायात देहरादून भेजा गया है।
पीपीएस अधिकारियों में भी फेरबदल किया गया है।वीर सिंह को उप सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर, लोकजीत सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/शिकायत पुलिस मुख्यालय,विमल आचार्य को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर,शांतनु पराशर को अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम तथा अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।विम्मी सचदेवा को पुलिस दूरसंचार और फायर सर्विस, ऋद्धिम अग्रवाल को अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा सीसीटीएनएस/एससीआरबी,कृष्ण कुमार वीके को ट्रैफिक विंग, अनंत शंकर तिवारी को सीआईडी,योगेंद्र सिंह रावत को एसडीआरएफ तथा निवेदिता कुकरेती को कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल का नया आईजी नियुक्त किया गया है।गृह विभाग ने सभी तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं।पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल को आगामी चुनौतियों और प्रशासनिक जरूरतों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




