राजनीति
Trending

पत्नी को टिकट न मिलने से नाराज हुए ये नेता,पार्टी से कर डाली बगावत..

देहरादून:नगर निकाय सीटो पर टिकट आवंटन के बाद बड़े छोटे नेताओं सहित कार्यकर्ताओं का रूठने और पार्टियों से बगावत कर चुनाव लड़ने का सिलसिला जारी हैं।यहाँ उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद को संभाल रहें मथुरा दत्त जोशी ने बीच निकाय चुनावो में पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ले ली हैं।साथ ही दो अन्य कांग्रेस के प्रभावशाली नेताओ ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कर भाजपा ज्वाइन की हैं।

उत्तराखंड में निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।कांग्रेस के तीन दिग्गजों ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।ऐसे समय में कही न कही कांग्रेस को कुछ निकाय सीटों पर नुकसान भी हो सकता है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन से इस्तीफा देकर मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा का दामन थाम लिया हैं।जोशी अपनी पत्नी को पिथौरागढ़ नगर निगम सीट से मेयर का टिकट ना मिलने से नाराज चल रहे थे।वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक और जगत सिंह खाती ने भी कांग्रेस पार्टी पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ली हैं।इस मौके पर उनको भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button