क्राइम

सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड में बड़ा खुलासा,गलगोटिया विश्वविद्यालय का छात्र निकला आरोपी..

देहरादून: देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी को हुए गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में एसटीएफ और दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों—अक्षत ठाकुर और राजकुमार—को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस का दावा है कि यह हत्या अचानक नहीं, बल्कि महीनों पहले रची गई सुनियोजित साजिश का नतीजा थी। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि विक्रम शर्मा को मारने की योजना काफी पहले तैयार कर ली गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, जमशेदपुर और नोएडा में भी उसे निशाना बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन हर बार उसके साथ ज्यादा लोगों की मौजूदगी के कारण आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। इतना ही नहीं घटना से करीब तीन महीने पहले एक आरोपी ने उसी जिम में सदस्यता ली थी, जहां विक्रम शर्मा नियमित रूप से जाता था। पुलिस इसे रेकी और मूवमेंट पर नजर रखने की रणनीति का हिस्सा मान रही है। जांच के अनुसार, 13 फरवरी को एक आरोपी ने फोन के जरिए अपने साथियों को सूचना दी कि विक्रम शर्मा जिम में मौजूद है। यही सूचना हमलावरों के लिए संकेत बनी और जैसे ही विक्रम शर्मा जिम से बाहर निकला, उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई. और राजधानी दहशत में आ गई।

वारदात के बाद फरार होने के लिए आरोपियों ने हरिद्वार से एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल किराए पर ली थी। इसी का इस्तेमाल कर वे मौके से भाग निकले। यह साफ संकेत है कि पूरी वारदात को बारीकी से प्लान किया गया था। देहरादून एसएसपी ने छह फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार आरोपियों के नाम हैं अंकित वर्मा (जमशेदपुर, झारखंड), आशुतोष सिंह (जमशेदपुर, झारखंड), विशाल सिंह (जमशेदपुर, झारखंड), आकाश कुमार, यशराज, जितेंद्र, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही बाकी सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button