राजनीति
Trending

योगिता कैंतुरा रावत के नेतृत्व में ग्राम प्रधान संघठन के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम से भेंट

देहरादून।,उत्तराखंड में प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष योगीता कैंतूरा रावत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में ग्राम प्रधानों के लिए न्यूनतम 20 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है।साथ ही ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों को भी उचित मानदेय दिए जाने की बात कही गई है।

संगठन ने ग्राम पंचायतों को मिलने वाली धनराशि को जनसंख्या और भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर बढ़ाने की मांग की है,ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र को अनिवार्य किए जाने पर भी जोर दिया गया है।इसके अलावा जिला योजना के कार्यों को ग्राम पंचायत की खुली बैठक में पारित कराने और संगठन के पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई है।

ज्ञापन में पंचायत स्तर पर 29 विभागों के अधिकार पूर्ण रूप से ग्राम पंचायतों को सौंपने, “ग्राम प्रधान निधि” का गठन करने,10 लाख रुपये तक के कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर कराने, ग्राम प्रधानों के लिए जीवन बीमा लागू करने की मांग शामिल है।मनरेगा के तहत श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन करने और मजदूरी बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किए जाने की मांग भी संगठन ने उठाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button