घटनाक्रम
Trending

बदरीनाथ हाईवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत, चालक सहित 04 घायल

चमोली:

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुहेड़ के पास सोमवार को एक बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे के चलते बदरीनाथ हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई।

दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को सड़क से हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात दोबारा सुचारू कराया गया।वहीं बस में सवार यात्रियों ने ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। यात्रियों का कहना है कि ट्रक की तेज और असावधान ड्राइविंग के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button