राजनीति
Trending

दुष्यंत गौतम के ख़िलाफ़ इंडिया गेट के बाहर बैठे अंकिता भंडारी के माता पिता,राहुल प्रियंका ने की मुलाक़ात..

नई दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर एक बार फिर मामला चर्चा में है।हाल ही में सिक्किम के राज्यपाल नियुक्त किए गए दुष्यंत गौतम को पद से हटाने की मांग को लेकर अंकिता भंडारी के माता-पिता दिल्ली में इंडिया गेट के पास धरने पर बैठ गए हैं।धरनास्थल पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे और उन्होंने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की।

विदित हो कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में रहा है।अंकिता के माता-पिता का कहना है कि कथित तौर पर दुष्यंत गौतम का नाम सामने आया था,और मामले में  CBI जांच चल रही हैं,अगर दुष्यंत गौतम निर्दोष साबित होते है तो उन्हें राजकीय सम्मान देने की बात कही है।

अंकिता के माता-पिता की मांग है कि दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाया जाए और मामले में उनकी कथित भूमिका को लेकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के धरनास्थल पर पहुंचने और परिजनों से मुलाकात के बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज होने की संभावना है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड में लंबे समय से न्याय, पारदर्शिता और कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठते सवालों के केंद्र में रहा है। ऐसे में पीड़ित परिवार की मांगों और जांच से जुड़े तथ्यों पर आधिकारिक रूप से स्पष्टता आना महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button