CJP प्रमुख अभिजीत ने कहा,धर्मेंद्र प्रधान ने नहीं दिया इस्तीफ़ा तो 30 को नेशनल कॉल..

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ लंबी बैठक की।करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में संगठन की तीन प्रमुख मांगों और परीक्षा प्रणाली में सुधार से जुड़े पांच सुझावों पर चर्चा हुई।
सौरभ दास ने जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक के बाद जंतर मंतर पर आकर मंच से बताया कि उन्होंने अपनी तीन मुख्य मांगें और परीक्षा सुधार के लिए पांच सुझाव सरकार के समक्ष रखे हैं।उन्होंने बताया दो माँगों पर सरकार के द्वारा सहमति जताई हैं,लेकिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आज बात बेनतीजा रही,इस विषय पर कल शनिवार दोपहर को फिर कंस्टीट्यूशन क्लब में बैठक होगी, जिसमें सरकार की ओर से आगे की स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
इधर, 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से हुई वार्ता के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में अपनी पत्नी गीतांजलि आंग्मो की मौजूदगी में जूस पीकर अनशन तोड़ा।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की माँग पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा,कहा कि अगर सरकार ने दो दिनों के भीतर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा नहीं लिया तो 30 जुलाई को देश के युवाओं को एक नेशनल कॉल और की जाएगी,जिसमे 20 जुलाई के आवाहन से अधिक युवा जुटेंगे।




