राजनीति
Trending

पत्रकारिता से राजनीति की नई पारी, विश्वजीत नेगी बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश में अपने नए प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है।पार्टी ने कुल आठ नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है।इनमें स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी का नाम भी शामिल है।

विश्वजीत नेगी लंबे समय से पत्रकारिता और पत्रकार संगठनों से जुड़े रहे हैं। स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अब उन्होंने राष्ट्रीय राजनीतिक दल के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू की है।

भाजपा की ओर से जारी सूची में रविंद्र जुगराज, राजेश शुक्ला, सुरेश तिवारी,शादाब शम्स,अनुकृति गुसाईं,विश्वजीत नेगी,सत्यवीर चौहान और मनोज जखमोला को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

विश्वजीत नेगी यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से आते हैं और क्षेत्र में भी सक्रिय बताए जाते हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि भाजपा की ओर से प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी सक्रियता और बढ़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव में वह यमकेश्वर सीट से भाजपा के टिकट के दावेदार भी हो सकते हैं।

पत्रकारिता से सीधे सक्रिय राजनीति में उनकी एंट्री को उत्तराखंड की सियासत में एक अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button