खबर रोजाना
Trending

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल,10 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। शासन ने कई अपर पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

देहरादून से एएसपी प्रमोद कुमार का तबादला रुद्रपुर किया गया है। वहीं स्वतंत्र कुमार सिंह को एएसपी देहात-2, देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।उनका तबादला सतर्कता सेक्टर से किया गया है।मनोज कत्याल को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में तैनाती मिली है। उन्हें हल्द्वानी से स्थानांतरित किया गया है। उत्तम सिंह नेगी को एएसपी सतर्कता सेक्टर देहरादून बनाया गया है। उनका तबादला ऊधमसिंहनगर से हुआ है।

हरबन्स सिंह को एएसपी हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अल्मोड़ा से नैनीताल भेजा गया है। वहीं शेखर चंद्र सुयाल का तबादला हरिद्वार देहात से देहरादून नगर किया गया है।अनुषा बडोला को एएसपी अपराध एवं यातायात,ऊधमसिंहनगर बनाया गया है। उनका तबादला एटीसी हरिद्वार से किया गया है।अमित कुमार को नैनीताल से स्थानांतरित कर एएसपी टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है।

राजेश कुमार मट्ट को एएसपी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है, जबकि मिथिलेश कुमार सिंह को एएसपी सतर्कता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा अभय सिंह को एएसपी हरिद्वार ग्रामीण और दीपक सिंह को एएसपी हरिद्वार नगर की कमान दी गई है।शासन के इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button