घटनाक्रम
Trending

नारायणबगड़ में हिंसक कुत्तों का आतंक,10 से अधिक लोगों को काटा,10 स्कूलों में चार दिन का अवकाश..

चमोली। नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा और हिंसक कुत्तों के बढ़ते आतंक के बीच छात्रों समेत 10 से अधिक लोगों के घायल होने के बाद शिक्षा विभाग ने एहतियाती कदम उठाए हैं।मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सरस्वत ने जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए नारायणबगड़ बाज़ार और आसपास स्थित 10 सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में 20 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित किया है।इस दौरान विद्यालयों में शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन विद्यालयों में अवकाश रहेगा उनमें राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नारायणबगड़, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नारायणबगड़,सरस्वती शिशु मंदिर नारायणबगड़, उत्तराखंड विद्यालय निकेतन नारायणबगड़, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारायणबगड़, श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल पंती, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तलवाड़ी, राजकीय जूनियर हाईस्कूल तलवाड़ी, मॉडर्न पब्लिक एकेडमी नारायणबगड़ तथा उत्तराखंड विद्यालय निकेतन नारायणबगड़ शामिल हैं।

क्षेत्र में लगातार हो रहे कुत्तों के हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है।वन विभाग के द्वारा कुत्तो को पकड़ने का कार्य जारी है,स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हिंसक आवारा कुत्तों को पकड़ने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button