घटनाक्रम
Trending

स्कॉर्पियो की टक्कर में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत..

रुद्रपुर: ऊधमसिंहनगर जिले के पंतनगर क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।टांडा जंगल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी,जिससे स्कूटी सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतकों की पहचान जसपुर निवासी 21 वर्षीय अनिकेत, रामपुर निवासी 26 वर्षीय आकाश और हरिद्वार निवासी 21 वर्षीय रोहन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।शादी समारोह से लौटने के बाद उन्हें पता चला कि उनका मोबाइल फोन हल्द्वानी में ही छूट गया है।इसके बाद तीनों युवक देर रात करीब 12 बजे स्कूटी से दोबारा हल्द्वानी के लिए रवाना हुए।

इसी दौरान पंतनगर क्षेत्र के टांडा जंगल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button