क्राइम
Trending

नशे में धुत हरियाणा के युवक ने बीच सड़क दून पुलिस को दिखाया चाकू,देखें वीडियो

देहरादून:

राजधानी देहरादून में शराब के नशे में गाड़ी से उतरकर ट्रैफिक बाधित करने और पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने वाले एक हरियाणा के युवक को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी का वाहन भी सीज़ कर दिया है।इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमे एक युवक कार से उतारकर हाथ में किसी धारधार चीज को लेकर पुलिस के जवानों की ओर लपकता दिखाई दे रहा हैं,जिसे देख पुलिस के जवान दूर हटते नजर आ रहे हैं।

इन दिनों दून पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी के चलते ट्रैफिक कंट्रोल के माध्यम से बीते दिन जाखन पुलिस चौकी को सूचना मिली कि एक कार चालक जोहड़ी तिराहे पर वाहन रोककर यातायात बाधित कर रहा है तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से बदतमीजी कर रहा है।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जाखन पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने वाहन चालक का एल्कोमीटर टेस्ट कराया,जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।इसके बाद पुलिस ने कार संख्या HR 16AC 7177 (होंडा सिटी) को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत सीज़ करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवक की पहचान विनय पुत्र सूरज भान, निवासी सेक्टर-13 भिवानी,हरियाणा, उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की पत्नी रायपुर क्षेत्र में रहती है।पत्नी से जानकारी लेने पर पता चला कि विनय वर्ष 2021 से मानसिक तनाव से गुजर रहा है और उसका इलाज दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है।पत्नी 21 मई को अपने मायके देहरादून आई थी,जिसके बाद विनय भी ससुराल पहुंचा था।बताया गया कि नशे और तनाव की हालत में वह घर से निकल गया और बीच सड़क पर यह हरकत करने लगा।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button