राजनीति
Trending

सशक्त पंचायतों से ही समृद्ध उत्तराखंड का निर्माण संभव :हेमंत द्विवेदी

पौड़ी गढ़वाल।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही समृद्ध गांवों की आधारशिला हैं। पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी और पारदर्शी व्यवस्था से ग्रामीण विकास को गति मिल सकती है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से गांवों को आत्मनिर्भर बनाने और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

हेमंत द्विवेदी शुक्रवार को पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था के तहत पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों,कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया।

द्विवेदी ने कहा कि जनभागीदारी, बेहतर समन्वय और जनहित को प्राथमिकता देकर गांवों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करना होगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम में कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, अन्य पंचायत प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button