
देहरादून: निकाय चुनावो की तैयारियों के बीच उत्तराखंड की सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही हैं।उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष पुरण सिंह कठैत ने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने जे साथ ही कुर्सी छोड़ दी हैं।उन्होंने पार्टी की अपनी सभी जिम्मेदारियों के निर्वहन का कार्यभार पार्टी के वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष आनंद सिंह जुयाल को सौंपा है।
बता दें कि इससे पूर्व यूकेडी में फ़ील्ड मार्शल के नाम से मशहूर नेता और पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट भी पार्टी छोड़कर भाजपा सरकार की नीतियों की तारीफ़ करते हुए दिखाई दिए थे।उन्होंने यूकेडी की निशाने पर लेते हुए कहा था कि यह पार्टी कुछ लोगो की कठपुतली बनकर रह गई हैं।हालांकि फ़िलहाल दिवाकर भट्ट ने किसी भी दल की सदस्यता को लेकर कोई बयान नहीं दिया हैं।
यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पुरण सिंह कठैत ने कुर्सी छोड़ने का कारण अपनी पारिवारिक परिस्थितियों को बताया है। कठैत ने अपने पत्र में लिखा है कि वह 12 दिसंबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक अपने पारिवारिक कारणों से अवकाश पर रहेंगे।इस बीच एपी जुयाल ही पार्टी के समस्त कार्यों को देखेंगे।उन्होंने अपने कार्यालय आदेश में लिखा है कि एपी जुयाल इस दौरान कार्यकारिणी में फेरबदल,संगठन के पत्राचार और बैंक अकाउंट के संचालन आदि पार्टी की सभी जिम्मेदारियां का निर्वहन करेंगे।