राजनीति
Trending

तो कांग्रेस के हाथ से फिसला अंकिता के माता-पिता का मुद्दा? सांसद बलूनी के साथ सीबीआई के अधिकारियों से मुलाकात..

नई दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अंकिता भंडारी के माता-पिता ने भाजपा सांसद अनिल बलूनी के साथ दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात की।इस मुलाकात के बाद मामले की जांच और न्याय की मांग को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इंडिया गेट के पास भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम को सिक्किम में राज्यपाल के पद से हटाने की माँग को धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माँ पिता धरने पर बैठे थे,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और और प्रियंका गांधी ने भी धरने को समर्थन दिया है,लेकिन अब पौड़ी से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी के साथ अंकिता भंडारी के माता पिता की सीबीआई के अधिकारियों से मुलाक़ात को अहम माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड लंबे समय से उत्तराखंड की राजनीति का प्रमुख मुद्दा रहा है।कांग्रेस लगातार इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाती रही है।अब अंकिता के माता-पिता का भाजपा सांसद अनिल बलूनी के साथ सीबीआई अधिकारियों से मिलना राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि,सीबीआई जांच पूरी होने तक दुष्यंत को राज्यपाल की कुर्सी से हटाने की मांग को लेकर अंकिता भंडारी के माता-पिता का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।वहीं,सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें निष्पक्ष विवेचना और न्यायसंगत कार्रवाई का भरोसा दिया है।

इस घटनाक्रम के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या अंकिता प्रकरण को लेकर कांग्रेस के हाथ से यह मुद्दा निकलता जा रहा है? हालांकि, परिवार की ओर से इस संबंध में स्पष्ट बयान सामने आने के बाद ही उनके रुख को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।फिलहाल,सीबीआई अधिकारियों के आश्वासन के बाद अब निगाहें जांच की दिशा और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button