नगर पंचायत नंदानगर से निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए भाजपा के देवेंद्र,कांग्रेस प्रत्यासी का नामांकन रद्द..

नंदानगर: चमोली ज़िले की नवगठित नगर पंचायत नंदानगर के निकाय चुनावों में उस्तौली लगा धरगाँव वार्ड संख्या 2 से कांग्रेस प्रत्यासी कुंदन राम आर्य का नामांकन रद्द होने से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र फ़र्शवाँण निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।भाजपा प्रत्यासी की जीत पर भाजपाईयो ने भाजपा मंडल कार्यालय पर जश्न मनाया।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश रावत और देव सिंह नेगी का कहना हैं कि नंदानगर नगर पंचायत में उस्तौली लगा धरगांव वार्ड से कमल खिलने की शुरुवात हो चुकी हैं।कहा कि नंदानगर में अध्यक्ष और अन्य वार्डो में भी भाजपा की ही विजयी होगी।जिसके लिए संगठन के कार्यकर्ता मजबूत रणनीति के साथ काम कर रहें हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन नवगठित नगर पंचायत नंदानगर में भाजपा और कांग्रेस के प्रतियाशियों ने अध्यक्ष और वार्ड मेंबरों के पदो पर अपने अपने पर्चे भरे थे।आज मंगलवार को नंदानगर तहसील में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उस्तौली लगा धरगांव से कांग्रेस पार्टी से पार्षद प्रत्यासी कुंदन राम आर्य के द्वारा नामांकन पत्र के साथ दिए गए सपथ पत्र के विपरीत निकाय चुनावो के नियमों शर्तों के अनुसार साल 2003 के बाद तीसरी सन्तान पाई गई।जिसका संज्ञान लेते हुए रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा कुंदन राम आर्य का नामांकन निरस्त कर दिया हैं।जिसके बाद उस्तौली लगा धरगांव वार्ड से अन्य कोई प्रत्यासी मैदान में न होने से भाजपा के देवेंद्र निर्विरोध निर्वार्चित हो गए हैं।